
Rajasthan 4th Grade OMR Sheet Released
Rajasthan 4th Grade OMR Sheet: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। इससे भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। चयन बोर्ड ने उम्मीदवारों की उत्तर-पुस्तिकाएं अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssbasonline.com पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर ओएमआर शीट देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। ग्रेड-4 भर्ती के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
खास बात यह है कि उम्मीदवार सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए चयनित अन्य अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भी देख सकते हैं। हालांकि हर बार शीट देखने या डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि ये OMR शीट 5 फरवरी से एक महीने तक ही उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद इन्हें पोर्टल से हटा दिया जाएगा।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस कदम का मकसद भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि चयनित सभी 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं, जिन्हें कोई भी उम्मीदवार एक महीने तक कई बार देख और डाउनलोड कर सकता है। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों और परीक्षकों के हस्ताक्षरों को मास्क किया गया है, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके।
Updated on:
05 Feb 2026 03:08 pm
Published on:
05 Feb 2026 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
