5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

आज सोना और चांदी दोनों में कमजोरी रही। MCX पर चांदी में भारी क्रैश आया, जबकि सोना भी दबाव में रहा। COMEX बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर फिसले।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Thalaz Sharma

Feb 05, 2026

Silver price crash 24000

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Gold Silver Price Today Drop: आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी लाल निशान में कारोबार करता नजर आया।

चांदी की कीमतें आज

आज गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में MCX पर चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। मार्च कॉन्ट्रैक्ट में चांदी का पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये प्रति किलो था, जबकि आज चांदी करीब 24,000 रुपये टूटकर लगभग 2,44,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड करती नजर आई। कमजोर औद्योगिक मांग, मुनाफावसूली और ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों ने चांदी पर दबाव बनाया। जानकारों के अनुसार इतनी तेज गिरावट के बाद बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

गोल्ड का आज का हाल

सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। आज गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में MCX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसमें लगभग 0.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोने पर दबाव मुख्य रूप से मजबूत डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और सुरक्षित निवेश की मांग में आई नरमी के कारण रहा। घरेलू बाजार में ज्वेलरी डिमांड सीमित रहने से भी गोल्ड की तेजी पर ब्रेक लगा।

वैश्विक बाजार में गोल्ड और सिल्वर

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर भी सोना और चांदी दोनों दबाव में रहे। COMEX गोल्ड करीब 4888.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसमें करीब 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। वहीं COMEX सिल्वर में और ज्यादा कमजोरी नजर आई। चांदी करीब 76.885 डॉलर के स्तर तक फिसल गई और इसमें लगभग 8.90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी।