4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 04, 2026

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने कहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिटनेस टेस्ट देना होगा।

India vs Afghanistan ODI series

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा (photo - IANS)

India vs Afghanistan ODI series: भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फैंस चाहते हैं कि करियर के आखिरी दौर में चल रहे रोहित और विराट ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों का हिस्सा हों, लेकिन फिटनेस के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों दिग्गजों के खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने रोहित शर्मा और विराट कोहली कि इंजरी पर बयान दिया। रयान टेन डेशकाटे ने कहा, "विराट या रोहित जैसे खिलाड़ी जब टीम से बाहर होते हैं, तो यह बड़ी खबर होती है। हम इन खिलाड़ियों की फिटनेस जांचेंगे, और हमारे पास अब यह तय करने के लिए कुछ दिन हैं कि क्या वे खेलने और टीम का हिस्सा बनने के लिए फिट हैं, और उसी के अनुसार बदलाव किए जाएंगे। रोहित और विराट के बारे में जैसे ही मेडिकल टीम कोई फैसला लेगी, वैसे ही आधिकारिक जानकारी दे दी जाएगी।"

खिलाड़ी के मामले को अलग-अलग तरीके से संभालना जरूरी

डेशकाटे ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के उस मुद्दे पर भी अपनी राय रखी, जो चोटिल होने के बावजूद आईपीएल के अंतिम चरण में खेलते रहे। सहायक कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि यह हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग मामला है। भारत के नजरिए से देखें तो हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों। इसलिए हर खिलाड़ी के मामले को अलग-अलग तरीके से संभालना जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि आईपीएल इन खिलाड़ियों के लिए साल का बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। यह एक शानदार घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। पिछले आईपीएल में अनुबंधित खिलाड़ियों पर जो वर्कलोड था, उसे देखते हुए हमने काफी अच्छा काम किया है। चोटें तो लगती रहती हैं।”

उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को न खिलाकर उनकी सुरक्षा नहीं की जा सकती, लेकिन हमें अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के महत्वपूर्ण हिस्सों की पहचान करनी होगी। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चोट-मुक्त रहें और जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब वे शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट और बेहतरीन स्थिति में हों।"

पांड्या के खेलने पर भी सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है, लेकिन फिटनेस की समस्या की वजह से तीनों का वनडे सीरीज में खेलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें