4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 04, 2026

IND vs AFG: ईशान किशन, संजू सैमसन या ऋतुराज गायकवाड़ किसे मिलेगा नंबर 3 पर मौका? अफगानिस्तान सीरीज में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर कौन बल्लेबाजी करेगा? यह एक बड़ा सवाल है। ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन को नंबर 3 पर मौका मिल सकता है।

Virat Kohli and Shubman Gill

वनडे मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल (Photo - BCCI@X)

Virat Kohli Injured, India vs Afghanistan ODI series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हो गए हैं और उनके इस सीरीज उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर कौन बल्लेबाजी करेगा? यह एक बड़ा सवाल है। स्क्वॉड में पहले से ही विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन मौजूद हैं, जिन्हें तीसरे नंबर पर आजमाया जा सकता है। ईशान किशन ने चार मौकों पर वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 40.75 की औसत से 163 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान ने एक वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने 47 रन बनाए थे। यह मुकाबला अक्टूबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था।

ऋतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन की होगी टीम में एंट्री

अगर विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान होता है, तो ऋतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था। जहां रायपुर में खेले गए अपने आखिरी मैच में उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया था। गायकवाड़ ने वनडे में अब तक 9 मैचों में 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं।

सैमसन का जोरदार रिकॉर्ड

वहीं सैमसन का नंबर तीन पर सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने तीन मैचों में 54.33 की औसत से 163 रन बनाए हैं। उन्होंने नंबर तीन पर खेलते हुए एक शतक भी लगाया है। दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। बोलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रनों की पारी खेली थी। उनके वनडे रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो संजू ने अबतक 16 मैचों की 14 पारियों में 56.67 की शानदार औसत से उन्होंने 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें