30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jul 23, 2024

दूसरे धर्म की बहू होने पर सोनाक्षी सिन्हा की सास ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस के लिए कह दी यह बड़ी बात

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुए एक महीना बीत गया है। इसी बीच जहीर के माता-पिता ने पहली बार इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते पर रिएक्ट किया है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बांध गए थे। इस दौरान इन दोनों सितारों को कई बार कई वजहों से ट्रोल किया गया। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा की सास ने इंटर रिलीजन शादी पर पहली बार रिएक्ट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा की सास ने कही यह बात

जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी-जहीर की शादी के बारे में बात की। जहीर के पेरेंट्स ने कहा- "उसका दिल असली सोने जैसा है। जहीर के लिए उससे अच्छा और कोई नहीं हो सकता। हम लोग बहुत खुश हैं सोनाक्षी को बहु के तौर पर पाकर। जहीर और सोनाक्षी को एक साथ देखकर ऐसा फील होता है कि दोनों एक दूजे के लिए ही बने हैं। उसने हमें बहुत प्यार दिया है और बहुत इज्जत दी। भगवान करें कि तुम दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहो। लव यू।"

यह भी पढ़ें: 56 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं अक्षय कुमार! पत्नी के पोस्ट से मची खलबली

सोनाक्षी-जहीर की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनाक्षी और जहीर हनीमून के लिए फिलीपींस गए थे। शादी के समय से ही दोनों के तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी और जहीर का एक साथ वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें जहीर सोनाक्षी की केयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फिर से जोर पकड़ा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें