मुंबई, May 30, 2026

सलमान खान(This photo form X: @cbhushanamazon/@Cinema_Decode)
Salman Khan and Sanjay Dutt Action Sequence: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और दिग्गज एक्टर संजय दत्त एक साथ अरबी फिल्म '7 डॉग्स' में नजर आए हैं और उनका एक्शन सीन सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। बता दें, फैंस इस सीन को देखकर दीवाने हो गए हैं और भारत में इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
बेल्जियम-मोरक्कन के डायरेक्टर आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह के जोड़ी ने इस अरबी फिल्म को बनाया है। दरअसल, 27 मई 2026 को ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुई और सऊदी अरब, मिस्र, UAE, कुवैत, बहरीन और ओमान में पर्दे पर आ चुकी है। फिल्म में करीम अब्देल अजीज, अहमद एज और मोनिका बेलुची लीड रोल में हैं जबकि सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो किया है। सलमान का स्क्रीन टाइम करीब 15 से 20 मिनट का बताया जा रहा है।
भारत में ये फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन सलमान और संजय का एक एक्शन सीन सोशल मीडिया पर छा गया है। दोनों दिग्गजों को एक साथ एक्शन करते देख फैंस का जोश दोगुना हो गया। कई कमेंट्स भी सामने आए है जिसमें लोगों ने कहा है कि इस सीन के लिए फिल्म अकेले भारत में फिल्म रिलीज होनी चाहिए।
दरअसल, सलमान के पास अभी 2 बड़े प्रोजेक्ट हैं। 'मातृभूमि' में वो चित्रांगदा सिंह के साथ हैं जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड है। अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। सुभाष घई सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को ये फिल्म दिखाई गई जिन्होंने इसे दिल छू लेने वाली और सकारात्मक बताया। तो दूसरी ओर फिल्म वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही है जिसमें नयनतारा भी हैं और ये ईद 2027 को रिलीज होगी।
संबंधित विषय:
Published on: 30 May 2026 03:06 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।