30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

वायरल स्टेप-बैक मोमेंट पर शाहिद कपूर ने ली रश्मिका की चुटकी, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी

Shahid Kapoor-Rashmika Mandana Viral Video: फिल्म कॉकटेल 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। हालांकि उससे पहले स्टारकास्ट जमकर फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आ रही है।

Shahid Kapoor-Rashmika Mandana Viral Video

Shahid Kapoor-Rashmika Mandana Viral Video (सोर्स- @tahirjasus)

Shahid Kapoor-Rashmika Mandana Viral Video: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की स्टारकास्ट शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने फिल्म से ज्यादा कलाकारों को चर्चा में ला दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

शाहिद-रश्मिका का कुछ दिन पहले का वीडियो

दरअसल, कुछ दिनों पहले आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान कैमरों के सामने पोज देते वक्त ऐसा सीन देखने को मिला जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया। वीडियो में दिखा कि जैसे ही शाहिद रश्मिका को हाथ लगाने लगे, वो एकदम दूर और असहज हो गईं। वो एकदम चौंक गईं। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने अपनी तरफ से अनुमान लगाने शुरू कर दिए कि आखिर उस पल में क्या हुआ था।

शाहिद कपूर ने किया मजाक

हालांकि दोनों कलाकारों ने उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में जब फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम एक साथ मंच पर पहुंची तो माहौल बिल्कुल अलग नजर आया। मीडिया को पोज देते वक्त शाहिद कपूर ने उसी वायरल घटना को मजाकिया अंदाज में दोहराकर सबको चौंका दिया। उनका ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और कृति सेनन भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।

रश्मिका मंदाना ने भी पॉजिटिव लिया

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रश्मिका मंदाना ने भी इस पूरे मजाक को बेहद सकारात्मक तरीके से लिया। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज प्रतिक्रिया ने साफ संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर जो कहानियां बनाई जा रही थीं, उनमें वास्तविकता उतनी नहीं थी जितनी दिखाई जा रही थी। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर दोनों कलाकारों की ये दोस्ती भरा वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है।

चर्चाओं में फिल्म का नया गाना 'मशूका'

इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘मशूका’ भी चर्चा में बना हुआ है। गाने की लोकप्रियता बढ़ने के साथ कुछ लोगों ने इसकी धुन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि इसकी धुन पुराने विदेशी संगीत से मिलती-जुलती है। इस पर फिल्म के संगीतकार प्रीतम ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आलोचनाओं पर नाराजगी जताई और कहा कि हर नए गाने के साथ ऐसे आरोप लगना अब एक सामान्य बात बन गई है।

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। ये फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की अगली कड़ी मानी जा रही है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। अब नए कलाकारों के साथ इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें