30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

‘वो पहले से ही शादीशुदा थी’, किरण खेर के साथ रिश्ते और शादी पर बोले अनुपम खेर

Anupam Kher-Kirron Kher Lovestory: अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी पत्नी किरण खेर के साथ अपनी लवस्टोरी और शादी पर बात की है।

Anupam Kher-Kirron Kher Lovestory

Anupam Kher-Kirron Kher Lovestory (सोर्स- एक्स)

Anupam Kher-Kirron Kher Lovestory: बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां ऐसी हैं जो समय के साथ लोगों के लिए मिसाल बन जाती हैं। अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री किरण खेर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आज दोनों की शादी को चार दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उनकी दोस्ती, विश्वास और समझदारी आज भी उतनी ही मजबूत दिखाई देती है।

हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण दोस्ती धीरे-धीरे जीवनभर के रिश्ते में बदल गई।

किरण खेर के साथ रिश्ते पर बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में बताया कि उनकी और किरण खेर की पहली मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी। उस समय किरण उनसे एक साल सीनियर थीं और अपने प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के कारण काफी चर्चित रहती थीं। थिएटर, खेल और स्टेज परफॉर्मेंसेस में उनकी अलग पहचान थी।

अनुपम उस दौर में उन्हें बेहद सम्मान की नजर से देखते थे, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन दोनों की जिंदगी एक-दूसरे से इस तरह जुड़ जाएगी।

दोनों की दोस्ती से हुई शुरुआत

मुंबई आने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम रहा। उस समय किरण अपनी निजी जिंदगी में बिजी थीं और उनका परिवार भी था। संघर्ष के दिनों में अनुपम खेर और उनके करीबी दोस्त अक्सर किरण से मिलने जाया करते थे। आर्थिक तंगी के उन दिनों की याद करते हुए उन्होंने बताया कि कई बार छोटी-छोटी मदद भी उनके लिए बहुत मायने रखती थी। यही वजह थी कि उनकी दोस्ती समय के साथ और गहरी होती चली गई।

निजी सघर्षों से दोनों गुजर रहे थे

जिंदगी ने दोनों के सामने अलग-अलग चुनौतियां रखीं। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों अपने-अपने निजी संघर्षों से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे को करीब से समझना शुरू किया। दोस्ती का ये रिश्ता भावनात्मक सहारे में बदल गया और फिर धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकते।

अनुपम खेर का लव लाइफ पर खुलासा

अनुपम खेर ने यह भी खुलासा किया कि उनके निजी लेटर और कई महत्वपूर्ण संदेश लंबे समय तक किरण के घर ही पहुंचते थे। उस समय दोनों केवल अच्छे दोस्त थे। शायद यही वजह है कि आज भी अभिनेता मानते हैं कि जिंदगी में कुछ भी संभव है और रिश्तों की दिशा कब बदल जाए, इसका अंदाजा पहले से नहीं लगाया जा सकता।

साल 1985 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। ये निर्णय आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ आगे बढ़ाया। किरण के बेटे सिकंदर खेर को भी अनुपम खेर ने पूरे दिल से अपनाया और हमेशा अपने बेटे की तरह प्यार दिया। यही कारण है कि ये परिवार बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और मजबूत परिवारों में गिना जाता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें