30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 16, 2025

शिखर धवन और जैकलीन के ‘बेसोस’ गाने ने लूटी महफिल, इतने कम समय में इतने करोड़ व्यूज

Besos Song Trending: शिखर धवन और जैकलीन फर्नांडिस का गाना ‘बेसोस’ इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने को केवल 8 दिनों में साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Shikhar Dhawan-Jacqueline Fernandez Besos Song

Shikhar Dhawan-Jacqueline Fernandez Besos Song

BESOS Song: क्रिकेटर शिखर धवन और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Shikhar Dhawan-Jacqueline Fernandez) का म्यूजिक वीडियो 'बेसोस' इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है; जी हाँ महज 8 दिनों में यूट्यूब पर इसे 5.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

शिखर धवन के डांस मूव्स पर फैंस हुए फिदा

शिखर धवन और जैकलीन की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ग्लैमर, कैचिंग बीट्स, स्टनिंग विजुअल्स और इंटरनेशनल स्टाइल प्रेजेंटेशन के चलते यह गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर म्यूजिक के मामले में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

खास बात यह है कि शिखर धवन ने पहली बार म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है, और उनका स्टाइलिश लुक और डांस मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

‘बेसोस’ गाने पर फैंस बना रहे हैं वीडियो

गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फैंस बड़े पैमाने पर 'बेसोस' पर रील्स और शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर गाने की बीट्स पर थिरकते लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। एक लड़की का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस गाने पर तंजानिया (अफ्रीका) की किली पॉल और नीमा ने भी वीडियो बनाया है। किली-नीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड में रहता है। दोनों के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें