30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], May 12, 2023

दोपहर में अरदास फिर शाम में होगी परिणीति-राघव की सगाई, प्रियंका से लेकर सानिया मिर्जा तक शामिल होंगे ये लोग

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)का नाम बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। इसके पीछे की वजह दोनों की सगाई है। इसकी तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही हैं।

image

May 12, 2023

parineeti chopra and raghav chadha

parineeti chopra and raghav chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। अब दोनों सगाई करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई कल यानी 13 मई दिन शनिवार को दिल्ली में होने वाली है। सगाई को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

इस कार्यक्रम में बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा के भी दिल्ली आने वाली हैं।

एक सोर्स ने बताया कि, 'प्रियंका के लिए ये एक छोटा ट्रिप होगा। उन्होंने इस मौके पर जाने के लिए और बहन के साथ शामिल होने के लिए काम को साइड रखा है। वो 13 तारीख की सुबह दिल्‍ली पहुंचेंगी। उनके पति निक जोनास के उनके साथ पहुंचने की उम्मीद नहीं है, और ये देखा जाना बाकी है कि क्या वो अपनी बेटी मालती को परिवार के लिए एक सरप्राइज के रूप में लाती हैं।'

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने पैपाराजी के मुंह पर फेंकी अश्नीर ग्रोवर की किताब

सोर्स ने आगे कहा, ''वे सगाई को गुप्त रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से इसे केवल परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में रखना चाहते हैं। ये कपल के लिए एक बड़ा मौका है और वे पूरे परिवार के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं।''

प्रियंका चोपड़ा के अवाला गेस्ट लिस्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं जैसे कि सानिया मिर्जा, जो कि परिणीति की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। इसके साथ ही इस समारोह में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सगाई का कार्यक्रम काफी सिंपल और सोबर तरीके से ऑर्गनाइज किया गया है। करीब 13- से 150 लोग राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगे।

वहीं सगाई के लिए खास थीम रखी गई है। परिणीति-राघव दोनों पंजाबी फैमिली से हैं इसलिए कार्यक्रम पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगा। सगाई से पहले दोपहर में करीब 12-1 बजे सुखमनी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद अरदास के बाद लंच का कार्यक्रम होगा।

जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा का आउटफिट भी फाइनल हो चुका है। एक्ट्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी। वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन मिनिमल अचकन में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- असित मोदी पर आरोप लगाने के बाद सामने आईं 'रोशन सोढ़ी'

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें