30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Oct 21, 2024

मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे से पहले शेयर किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- जिंदगी का ये पार्ट…

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे से 1 दिन पहले पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी अहम चीज का खुलासा किया है।

malaika arora birthday

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा एक दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगी। यह साल मलाइका के लिए काफी टफ था। एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हो गया और फिर कुछ महीने पहले मलाइका के पापा ने भी सुसाइड कर लिया। अब बर्थडे के एक दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी एक अहम चीज बताई है।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने आज ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा योग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें गौर करने वाली बात वीडियो में लिखी गई लाइन्स हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, "मेरी लाइफ का यह पार्ट सुकून कहलाता है।"

योग करने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और अच्छा महसूस होता है। मलाइका अरोड़ा की लाइफस्टाइल ऐसी ही है। वह हमेशा एक्सरसाइज करती हैं, योग करती हैं और अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। इससे वह 50 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं। यह साल एक्ट्रेस के लिए काफी उतार-चढ़ाव से भरे रहे। ऐसे में मलाइका के इस पोस्ट से साफ है कि जिंदगी में चल रही उथल-पुथल में शांत रखने के लिए वह योग का सहारा लेती हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora की मिस्ट्री मैन संग फोटो वायरल, Arjun Kapoor हुए परेशान, पोस्ट कर लिखा- शांति…

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप मेरी क्रश हैं मलाइका मैम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा रियल स्टार।'

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें