30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jan 26, 2026

लड़कियों को ‘शुगर डैडी’ चाहिए… 63 के गोविंदा के अफेयर पर सुनीता आहूजा का बड़ा दावा, बयान से मचा तहलका

Sunita Ahuja On Govinda affair: सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा की बढ़ती उम्र और उनके अफेयर पर एक बार फिर अपना दर्द शेयर किया है। साथ ही उन्होंने नई एक्ट्रेसेस को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि शुगर डैडी चाहिए होता है जो उनके खर्चे उठा सके। बाद में फिर यही उन्हें ब्लैकमेल करती हैं।

Govinda at 63 and new actress want sugar daddy Sunita Ahuja big statement said it disturb my kids

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर की बात

Sunita Ahuja On Govinda affair: सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अपनी शादी को लेकर अक्सर सुनीता आहूजा बेबाकी से बयान देती रहती हैं, इस बार भी उन्होंने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता ने पति को उनकी उम्र का वास्ता दिया और इंडस्ट्री में आने वाली नई एक्ट्रेसेस पर हमला बोला। उन्होंने जो कहा वह एक बार फिर तेजी से सोशल मीडिया पर कपल के रिश्ते और तलाक की खबरों को हवा मिल रही है।

सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा के अफेयर पर बड़ा दावा (Sunita Ahuja On Govinda affair)

सुनीता आहूजाने मिस मालिनी से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे गोविंदा के अफेयर्स से जुड़े पुराने विवादों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही कड़े शब्दों में अपनी बात रखी। सुनीता ने कहा, "मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। मैंने गोविंदा से हमेशा कहा है कि वह डिस्टर्ब होते हैं। मैं हमेशा ये भी कहती हूं कि ये तुम्हारी उम्र नहीं है। लेकिन क्या है ना, आजकल की जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए जो उनका खर्चा उठाए। शक्ल दो कौड़ी की होती है और हीरोइन बनना होता है, फिर क्या करती हैं फंसा लेंगी और बाद में ब्लैकमेल करेंगी।"

सुनीता आहूजा ने नई एक्ट्रेसेस को बताया दो कौड़ी की शक्ल वाली (Sunita Ahuja On New Actress want Sugar Daddy)

सुनीता ने आगे कहा, "ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े ही बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो। तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है, एक खूबसूरत पत्नी और दो बड़े बच्चे हैं। तुम 63 साल की उम्र में यह सब नहीं कर सकते। तुमने जवानी में किया, ठीक है। जवानी में हम भी गलतियां करते हैं, लेकिन इस उम्र में ये सब बर्दाश्त नहीं हो सकता।"

सुनीता आहूजा ने बयान पर गोविंदा का पलटवार

वहीं, गोविंदा ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ANI से बात करते हुए गोविंदा ने काफी सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जब हम चुप रहते हैं, तो दुनिया हमें कमजोर समझने लगती है या लगता है कि गलती हमारी ही है। इसलिए आज मैं जवाब दे रहा हूं।"

गोविंदा ने एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा, "मुझे पता चला है कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। सुनीता को पता भी नहीं है कि उसे एक मोहरे की तरह 'ओपनिंग बैट्समैन' बनाकर मैदान में उतारा गया है। वह कभी सोच भी नहीं सकती कि उसे इस साजिश में फंसाया जा रहा है।"

गोविंदा के बेटे की जल्द आ रही है नई फिल्म

बता दें कि सुनीता और गोविंदा की शादी को 38 साल से ज्यादा हो गए हैं। उनके दो बच्चे हैं- यशवर्धन और टीना और गोविंदा का बेटा यशवर्धन जल्द ही साजिद खान की हॉरर कॉमेडी 'हंड्रेड' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा हैं। उनके साथ 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस नितांशी गोयल लीड रोल में हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें