30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jan 31, 2026

‘जैसे-जैसे रात होती गई…’, 17 साल बाद सलमान-कैटरीना के रोमांस का सच आया सामने, BAR मालिक ने किया खुलासा

Salman Khan-Katrina Kaif Relationship: सलमान खान और कैटरीना कैफ के रोमांस को लेकर एक रेस्टोरेंट मालिक ने बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उस दिन… नीचे पढ़े पूरी खबर।

Salman Khan-Katrina Kaif Relationship

फोटो में सलमान-कैटरीना (इमेज सोर्स: कैटरीना ऑनलाइन एक्स)

Salman Khan-Katrina Kaif Relationship: 17 साल बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की डेटिंग के दिनों का एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर किसी भी बॉलीवुड फैन का दिल धड़क उठे। रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने उस शाम का दृश्य याद करते हुए बताया कि कैसे एक लड़ाई के बाद सलमान ने मुंह में गुलाब दबाए कैटरीना की टेबल के पास नाचकर न सिर्फ उन्हें हंसाया, बल्कि उनकी नाराजगी भी खत्म कर दी। रेस्टोरेंट मालिक ने आगे क्या बताया, चलिए विस्तार से जानते हैं।

अपने मुंह में गुलाब रखा…

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता भले ही आज टूट चुका हो, लेकिन उनके प्यार के कई किस्से अभी भी लोगों के बीच जिंदा हैं। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद 2009 में दोनों अलग हुए, लेकिन दोस्ती और सम्मान हमेशा कायम रहा। इसी बीच ‘ऑलिव बार एंड किचन’ के फाउंडर AD सिंह ने उनके शुरुआती दिनों का एक बेहद प्यारा किस्सा बताया है।

AD सिंह के अनुसार, यह उस समय की बात है जब सलमान और कैटरीना का रिश्ता नया-नया था। एक रात कैटरीना अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर बैठी थीं, जबकि सलमान अंदर अपने भाइयों अरबाज और सोहेल के साथ थे। शायद दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी। लेकिन जैसे-जैसे रात होती गई माहौल ही बदल गया। सलमान ने मुंह में एक गुलाब रखा और कैटरीना की टेबल के पास जाकर डांस करने लगे। कुछ देर बाद कैटरीना की नाराजगी पिघल गई और वह हंसने लगीं।AD सिंह के मुताबिक, यह पल उनके रिश्ते का सबसे प्यारा और यादगार लम्हा था।

बता दें 2009 में सलमान से अलग होने के बाद कैटरीना ने कुछ सालों तक रणबीर कपूर को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका। कैटरीना आज अपनी जिंदगी में खुश हैं और विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक खूबसूरत लेकिन निजी शादी की थी।

वहीं सलमान खान और कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘भारत’, ‘टाइगर 3’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘हैलो’, ‘पार्टनर’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें