30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jan 23, 2026

39 साल पहले की साजिश… अब एक्टर ने खुद किया पर्दाफाश

Anupam Kher On Role Of Mogambo: 39 साल बाद भी ‘मिस्टर इंडिया’ चर्चा में है। हाल ही में एक वीडियो में अनुपम खेर ने बताया है कि वह पहले मोगैंबो के रोल के लिए कास्ट किए गए थे और कुछ शूटिंग भी की थी, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

Anupam Kher and Amrish Puri as Mogambo Image

अनुपम खेर और अमरीश पुरी (फोटो सोर्स: एक्स)

Anupam Kher On Role Of Mogambo: हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को रिलीज हुए 39 साल हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म के किरदार आज भी उतने ही यादगार और लोकप्रिय हैं। खासतौर पर अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया खतरनाक विलेन ‘मोगैंबो’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

पहले कई बार रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि ‘मोगैंबो’ का किरदार किसी और अभिनेता को मिलने वाला था। पर अब खुद उस अभिनेता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह वाकई मोगैंबो का रोल करने वाले थे, लेकिन फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर की वजह से वह इस किरदार को नहीं कर पाए।

पहले अनुपम खेर थे 'मोगैंबो'

29 मई 1987 को रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैंबो का रोल पहले अनुपम खेर को ऑफर किया गया था। उन्होंने कुछ समय तक इस किरदार की शूटिंग भी की थी। हालांकि, बाद में मेकर्स ने इस रोल को लेकर अपना फैसला बदल लिया और बिना किसी सूचना के अनुपम खेर को फिल्म से बाहर कर दिया गया। अब अनुपम खेर ने खुद एक वीडियो में इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, “जावेद साहब ने नहीं, बल्कि अनिल कपूर जो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और बोनी कपूर ने मुझे फिल्म से बाहर किया। मुझे आखिर तक इसके बारे में बताया ही नही गया।”

वीडियो में अनुपम खेर ने बेहद ईमानदारी से यह भी स्वीकार किया कि जिस अंदाज में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का किरदार निभाया, वह शायद कभी नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि अमरीश पुरी की परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि फिल्म के लिए वही सबसे सही चॉइस थे।

सिकंदर खेर के साथ वीडियो हुआ वायरल

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने हाल ही में उनके साथ एक फन वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो में सिकंदर और अनुपम खेर मस्ती और हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान अनुपम खेर ‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा शेयर करते हैं और बताते हैं कि किस तरह उन्हें मोगैंबो के रोल से रिप्लेस कर दिया गया था।

‘मिस्टर इंडिया’ बनी थी ब्लॉकबस्टर

‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी और सतीश कौशिक ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी, जबकि इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें