Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाच रहे थे बराती… सजा था मंडप, स्टेज पर पहुंची दुल्हन, प्रेमी को देख बोली मुझसे शादी करोगे और फिर…

यूपी के बाराबंकी में एक बारात में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां दुल्हन ने दूल्हे के सामने प्रेमी से मांग भरवा ली। इसके बाद बरातियों ने खूब हंगामा काटा और पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई।

2 min read

यूपी के बाराबंकी में एक शादी के मंडप में गजब का ड्रामा देखने को मिला। यहां दुल्हन ने दूल्हे से शादी के लिए इनकार कर दिया और मंडप में ही बैठे अपने प्रेमी से मांग भरवा ली। इसके बाद बरातियों ने हंगामा किया।

मामला बाराबंकी जिले के उत्तर टोला मुहल्ले में नरेश की बेटी मोहिनी की शादी हैदरगढ़ के कोठी क्षेत्र के रहने वाले विकास सोनी के साथ तय हुई थी। दोनों की एक महीने पहले इंगेजमेंट हुई थी। शादी के लिए 24 सिंतबर की तारीख तय की गई। तय तारीख पर विकास 100 से अधिक बारातियों के साथ उत्तर टोला मोहल्ले पहुंचा।बारात का खूब अच्छे से स्वागत किया गया। द्वारचार के समय ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

नकदी और गहने की मांग करने का आरोप

दुल्हन के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने बारात आने के बाद 1.5 लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की मांग कर दी। लड़की के पिता का कहना है कि ऐन मौके पर वह इतनी बड़ी रकम कहां से लाए। वह नकदी और अंगूठी देने में असमर्थ थे। इसके बाद बारात लौटाने की धमकी देने लगे। इस बात की खबर मिलते ही दुल्हन रोने लगी। पिता और परिवार की हालत उससे देखी नहीं गई।

दुल्हन ने की प्रेमी से बात

इसी बीच शादी के मंडप में मौजूद बहन के देवर के शिवांश के पास मोहिनी(दुल्हन) पहुंची और बोली मुझसे शादी करोगे। शिवांश ने हामी भरी और दूल्हे के सामने ही शिवांश ने दुल्हन मोहिनी की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह से दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग किसी अन्य युवक के हाथों भरते देख बारातियों ने हंगामा मचा दिया। इस घटना के बाद बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई।

दुल्हन बोली कभी पसंद ही नहीं था दूल्हा विकास

इसके बाद दुल्हन मोहिनी ने कहा कि जिस दूल्हे के साथ उसकी शादी हो रही थी। वह उसे कभी पसंद ही नहीं था वह तो परिवार के दबाव में शादी कर रही थी। दुल्हन ने बताया कि उसकी और शिवांश की लगभग 3 साल से बातचीत होती थी। लेकिन, परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार ही नहीं थे।

दूल्हे पक्ष ने लगाया नजराना अधिक मांगने का आरोप

दूल्हे के पिता ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग अधिक पैसे मांग रहे थे। न्होंने कहा कि बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने प्रत्येक महिला को 501 रुपये और दूल्हा उतारने के लिए 5001 रुपये की मांग की। जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार किया तो लड़की पक्ष ने हंगामा किया और अचानक मोहिनी की मांग किसी और से भरवा दी। शिवकुमार ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें अपमानित कर बारात लौटाने के लिए मजबूर किया गया।