Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटाखों से आंखों की चोटें बढ़ीं, 130 से ज्यादा घायल

कई बच्चे, राहगीर और निर्दोष लोग दीपावली मनाते हुए चोटिल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

इस वर्ष पटाखों से जुड़ी चोटों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज हुई है। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए चिंता व्यक्त की है। लोगों को चेताया है। कई बच्चे, राहगीर और निर्दोष लोग दीपावली मनाते हुए चोटिल हुए हैं।

सरकारी मिंटो नेत्र अस्पताल में पिछले तीन दिनों में पटाखे से घायल होने के 30 से ज्यादा मामले सामने आए। तीन की सर्जरी करनी पड़ी। चिकित्सकों के अनुसार पांच मरीजों को गंभीर चोटें आईं।

नारायण नेत्रालय में 19 से 23 अक्टूबर के बीच पटाखों से संबंधित आंखों की चोटों वाले कुल 93 मामले सामने आए। इनमें 37 वयस्क और 56 बच्चे थे। घायलों में 32 ऐसे लोग थे, जो दर्शक या राहगीर थे। कुल सात घायलों को सर्जरी की जरूरत पड़ी। शंकर नेत्र अस्पताल ने 15 से ज्यादा घायलों का इलाज किया। इनमें आठ बच्चे थे।