Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाय आकार के सरेखा आरओबी से यातायात प्रारंभ

शहर को पहले आरओबी की सौगात, पूर्वमंत्री का स्वागत, निकाली रैली

2 min read
शहर को पहले आरओबी की सौगात, पूर्वमंत्री का स्वागत, निकाली रैली

शहर को पहले आरओबी की सौगात, पूर्वमंत्री का स्वागत, निकाली रैली

बालाघाट. गणेशोत्सव के पावन पर्व के बीच बहुप्रतिक्षित सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का मंगलवार को यातायात का शुभारंभ हुआ। वर्ष-2022 में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयास से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया था। तीन वर्ष बाद यह बनकर तैयार हुआ है।

ओवरब्रिज पर अवागमन शुभारंभ किए जाने के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से रैली निकाली। नगर भ्रमण करते हुए कार्यकर्ता पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के नेतृत्व में ओवरब्रिज पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। सभी पैदल पुल पर चलते हुए कोसमी तक पहुंचे, वहां पर भी स्वागत व आतिशबाजी हुई।

पूर्व मंत्री बिसेन ने कहा कि यह खुशी का पल है। इस ओवरब्रिज का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से किया गया है। कहा कि इसके अलावा गर्रा आरओबी निर्माणाधीन है। भटेरा आरओबी के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। महामृत्युंजय घाट से जागपुर के बीच उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी चल रहा है। सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट के लिए यह हर्ष का विषय है। नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, रमेश रंगलानी, महेन्द्र सुराना, आनंद कोछड़, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरजीतसिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, समीर जायसवाल, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, जैनेन्द्र कटरे, अभय कोचर, संयोग कोचर, अनीश मेमन, सुनील खटोले, विनय बोपचे, खगेश कावरे, वकील वाधवा, कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे, सौरभ जैन, धर्मेंद्र माहुले,मोनिल जैन, राजेश गोमासे, राजू क्षत्रिय, दीनु बसेने, मानक बर्वे,गुलशन भाटिया, डॉ. अक्षय कटरे, राजेश लिल्हारे,अखिलेश विशाल मंगलानी, हेमा वाधवानी, श्वेता जैन, संजू वराड़े आदि रहे।

जिला पुलिस भाजपा की एजेंट : विधायक

बालाघाट विस विधायक अनुभा मुंजारे ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंची तब तक समाप्त हो चुका था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यह शासकीय कार्यक्रम था। मुझे एक दिन पूर्व चार बजे से कार्यक्रम शुरू करने की सूचना मिली थी।

कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व मुझे अवगत कराया गया। मैं अपने नेताओं के साथ आने के लिए तैयार थी। इसबीच मैंने देखा कि उक्त कार्यक्रम में कुछ लोग भाजपा का झंडा लहरा हुए शामिल होने आ रहे हैं। यह भाजपा की हल्की मानसिकता का परिचय है।

सरकारी कार्यक्रम में भाजपा का झंडा क्यों लहराया गया? हमलोग भाजपा के झंडे के साथ नहीं चल सकते हैं। इस ओवरब्रिज को जनता के लिए शुभारंभ किया गया है। इसलिए मैं जनहित के कार्य को देखते हुए आई हूं। कहा कि बालाघाट का जिला प्रशासन व पुलिस भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है।