जिले के कलकत्ता के जंगल में नक्सलियों की आमद
बीते कुछ समय से बालाघाट और आस पास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। लगातर सामने आ रही मुठभेड़ से साफ जाहिर है कि नक्सली दोबारा सक्रिय होने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चला रही है और नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की कोशिशें जारी हैं।
जिले के लांजी में युवक को पुलिस की मुखबिरी के शक में अगवा कर मौत के घाट उतारने वाले नक्सलियों से 17 दिन बाद फिर रात पुलिस का आमना-सामना हुआ है। बीती देर रात किरनापुर थाना क्षेत्र के कलकत्ता के घने जंगल में मुठभेड़ हुई। हालांकि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।
बता दें कि 17 सितंबर की देर रात मलाजखंड दलम के नक्सलियों ने लांजी के चौरिया निवासी देवेंद्र यादव को अगवा कर लिया था। मौके पर कुछ पर्चे भी छोड़े थे, जिसमें देवेंद्र को पुलिस का मुखबिर बताकर उसे मौत की सजा देने की बात लिखी थी। अगले दिन ग्रामीणों ने देवेंद्र का शव मिला था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान कलकत्ता सहित आसपास के जंगल में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया। नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच कितने राउंड फायर हुए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। हालाकि सुरक्षा बल नक्सलियों के पीछे तलाशी अभियान चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नक्सली इन दिनों अपने संगठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हर साल 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक माओवादी इस वर्षगांठ पर जगह-जगह बैनर, पोस्टर टांगकर सरकार और पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों को बरगलाते हैं। नक्सलियों के खात्मे की तिथि मार्च 2026 को देखते हुए पुलिस भी पुरी मुस्तैदी के साथ जिले के जंगलों में डटी हुई है। सर्चिंग को और तेज कर दिया गया है।
जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने जून 2025 में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस और हॉक फोर्स ने 4 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल था। नक्सलियों के पास से ग्रेनेड लॉन्चर, एसएलआर और दूसरे हथियार बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ के बाद एक बार फिर पुलिस का नक्सलियों से सामना हुआ। हालाकि इस बार कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
बीती रात मलाजखंड दलम के नक्सलियों ने सर्चिंग कर रहे सुरक्षा जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्सचेंज आफ फायर में 8.10 नक्सलियों के शामिल होने की संभावना है। हमारी टीमें नक्सलियों की सर्चिंग में जुटी हैं।
आदर्शकांत शुक्ला, एएसपी बैहर बालाघाट
Published on:
05 Oct 2025 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग