आईजी बोले 30 से अधिक पार्टियां व 800 जवान कर रहे सर्च
बालाघाट. लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरिया के जंगल स्थित दहियान से नक्सलियों ने देवेंद्र यादव (24) का अपहरण कर लिया है। वह दूध-दही बेचने का कार्य करता था। दहियान के पास मंगलवार की शाम को उसके साथ अवधेश यादव ने देवेंद्र की मोटरसाइकिल, मोबाइल व एक लाल स्याही से लिखी चि_ी देखी, जिससे उसके अपहरण की जानकारी हुई। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। पुलिस अवधेश से पूछताछ के बाद जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी है।
देवेंद्र का अपहरण मुखबिरी करने पर नक्सलियों ने किया है। चि_ी के नीचे मलाजखंड एरिया कमेटी भाकपा माओवादी का उल्लेख है। आईजी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
आईजी ने बताया कि मंगलवार की शाम को देवरबेली चौकी अंतर्गत रायली और चोरिया गांव के बीच जंगल में लगे दहियान से ग्राम पोसेरा निवासी देवेंद्र यादव (24) का अपहरण हुआ है। मौके से बरामद चि_ी में उसे मुखबिर बताया गया है। चि_ी में उसे पितकोना चौकी में दूध-दही देने की आड़ में मुखबिरी करने की बात कही गई है। देवेंद्र के साथी अवधेश से पुलिस ने पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि नक्सली देवेंद्र को उठाकर ले गए हैं। देवेंद्र अभी तक वापस नहीं आया है। न ही वह घर पहुंचा और न ही दहियान आया है।
आईजी ने बताया कि 30 से अधिक पार्टियां जंगल में सर्ज कर रही है। इसमें करीब 800 जवान शामिल है। आईजी ने बताया है कि देवेंद्र पुलिस का मुखबिर नहीं है।
Published on:
18 Sept 2025 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग