Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर परिषद लांजी अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, १२ पार्षदों ने खोला मोर्चा

नपा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को सौंपा पत्र - कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने दर्ज किया बयान - अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वालों में छह भाजपा, तीन कांग्रेस, एक आप व दो निर्दल पार्षद

2 min read

बालाघाट. नगर परिषद लांजी अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। न.प. लांजी उपाध्यक्ष सुनील कुमार रामटेक्कर व विपक्षी पार्षद दल के नेता सुनील पशीने के नेतृत्व में 12 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को अविश्वास लाने प्रस्ताव सौंपा है। कलेक्टर मृणाल मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर को पार्षदों के बयान लेने के निर्देश दिए। पार्षदों ने बताया कि उन लोगों ने बयान दर्ज करा दिए हंै। नगर परिषद लांजी की अध्यक्ष कालबेले व उपाध्यक्ष भाजपा से है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्षद को जनता चुनकर भेजती है। उनसे विकास कार्य की अपेक्षा रखती है। लेकिन अध्यक्ष विकास में रूचि नहीं ले रही है। पूर्व में मैंने संगठन से चर्चा कर सुधारने के लिए कहा था पर कुछ हुआ नहीं। आरोप लगाया कि कई बार अभद्र भाषा शैली का प्रयोग निर्वाचित पदाधिकारियों से किया जाता है। हम सभी अपने निर्णय पर अडिग है।

विपक्षी पार्षद दल के नेता सौरभ पशीने ने कहा कि लांजी में जिस रफ्तार से विकास होना चाहिए वो नहीं दिख रहा है। अध्यक्ष के पति का हस्तक्षेप हर मामलों में रहता है। निर्माण कार्यों के टेंडर नहीं लग रहे हैं। सारे अधिकार अध्यक्ष के हाथ में है। पार्षद मीटिंग में चिल्लाते है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। पार्षद अपने वार्र्डोंं में जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र के साथ सभी लोगों ने आवेदन सौंपा है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन करने वालों में छह भाजपा, तीन कांग्रेस, एक आम आदमी पार्टी व दो निर्दल पार्षद हैं। नगर परिषदों में पार्षदों की कुल संख्या 15 हैं।

प्वाइंटर... - 13 जुलाई 2022 को 15 पार्षदों का निर्वाचन हुआ।

छह अगस्त 2022 को पार्षदों ने रेखा ताराचंद कालबेले को अध्यक्ष के रूप में चुना। उसी दिन उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।

- दो माह में एक बार नगर परिषद का सम्मेलन होना है, लेकिन सात से आठ माह में सम्मेलन के लिए बुलाया जाता है।