
वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश
दीपों के पर्व दीपावली पर आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े और नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय पथ विक्रेताओं से संवाद किया। इस दौरान अध्यक्ष ठाकुर के साथ मौसम हरिनखेड़े, मोनू पांडेय, मीना चावड़ा, समीर चौरसवाल, कमलेश पांचे, रेना सुराना अन्य पार्षदगण एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्थानीय पथ विक्रेताओं से स्वदेशी वस्तुएं क्रय कर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया।
नपाध्यक्ष ठाकुर ने विशेष रूप से महिला पथ विक्रेताओं से संवाद किया। उनके व्यापार, बिक्री की स्थिति तथा उन्हें आने वाली कठिनाइयों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उन्हें बताया की सभी मिट्टी के द्वारा हस्तकला से निर्मित उत्पादों को पथकर से पूर्णत: छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीद से न केवल नगर की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है, बल्कि स्व रोजगार से जुड़ी महिलाओं और छोटे व्यापारियों को भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होता है।
नपा अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना और स्व रोजगार से जुड़ी महिलाओं का प्रोत्साहन समाज के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली जैसे पर्व हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम अपने स्थानीय उत्पादकों और विक्रेताओं को भी इस उजाले में शामिल करें। उन्होंने बाजार में मिट्टी के दीये, मूर्तियां, गुल्लक, झाड़ू, रंगोली सामग्री और अन्य देशी उत्पाद खरीदकर स्वदेशी दीपावली आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम का संदेश दिया। नपाध्यक्ष ने बाजार में साफ.-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के इंतजामों का भी निरीक्षण किया।
Published on:
22 Oct 2025 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

