
MP News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के बाबू गजेंद्र प्रसाद बैस के खिलाफ 10.53 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। । प्राचार्य नरेश प्रसाद मलगाम की शिकायत पर आरोपी लिपिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
आरोपी सात वर्षों से यह धोखाधड़ी कर रहा था। प्राचार्य मलगाम ने बताया कि संस्थान में प्रतिवर्ष डीएलएड में 100 विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। प्रति विद्यार्थी से एक वर्ष का नौ हजार रुपए शुल्क लिया जाता है। यह शुल्क विकास निधि में जमा होता है। इससे संस्थान के विकास सहित अन्य कार्य में खर्च किया जाता है। वर्ष 2019 से सहायक ग्रेड तीन (बाबू) गजेंद्र पैसे अपने निजि खाते में विद्यार्थियों से जमा करवा रहा था।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विकास निधि से होने वाले खर्च को भी वह वहन कर देता था। इसकी जानकारी प्राचार्य को हुई तो उन्होंने आपत्ति ली।बाबू से पैसे संस्थान के खाते में जमा कराने को कहा। इसके बाद भी उसने राशि जमा नहीं की। जिसका प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया। कलेक्टर ने इस पर जांच कराई। जांच के बाद एक नोटशीट तैयार कर कलेक्टर को भेजा गया।
कलेक्टर मृणाल मीना ने सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल व कोषालय अधिकारी अमित मरावी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में भी अनियमित्ता उजागर हुई। प कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धुमकेती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने 10 लाख 53 हजार 387 रुपए की कुल धोखाधड़ी की है।
Published on:
24 Oct 2025 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

