Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां दो दिनों में चार लोगों की मौत, जाने क्या है मौत की वजह-

तालाब में डुबने से बच्चों की मौत, मजदूर ने लगाई फांसी, कुएं में गिरा बुजुर्ग, घर की बाथरूम में गिरने से मॉयल कर्मचारी की मौत

2 min read
कटंगी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटना में चार मौत

कटंगी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटना में चार मौत

कटंगी विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 अक्टूबर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी थाना क्षेत्र में 55 साल के बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौनीया में 14 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तिरोड़ी निवासी एक 27 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। तिरोड़ी निवासी मायल के कर्मचारी की घर की बाथरूम में गिरने से गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

कुएं में गिरने से मौत

जिले के कटंगी थाना क्षेत्र की बात की जाए तो ग्राम पंचायत घुनाड़ी के रहने वाले राजकुमार पिता बालक राम 55 साल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार 2 अक्टूबर के शाम गांव के चौक के सार्वजनिक कुएं के पास बैठा हुआ था, जो कि नशे में धुत था। अचानक बैलेंस बिगड़ जाने से वहा कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कटंगी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लाश को निकाला गया और पुलिस ने 3 अक्टूबर की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

युवक ने घर में लगाई फांसी

तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरोड़ी निवासी संजय पिता भोजराम भलावी (27) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजय भलावी द्वारा 2 अक्टूबर की शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय मजदूरी का काम किया करता था और नशे का आदी था। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी है। घटना की जानकारी परिवार जनों ने तिरोड़ी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 3 अक्टूबर की सुबह मृतक संजय भलावी का पोस्टमार्टम कराया गया और उसकी लाश उसके परिजनों को सौंप दी गई। उन्हें पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच एएसआई दादूराम पटले द्वारा की जा रही है।

नाबालिक की तालाब में डूबने से मौत

तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलचंद बर्वे का 14 साल का पुत्र अमन बर्वे जो की कक्षा नवमीं का छात्र है। अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब की तरफ बकरी चराने गया हुआ था। अचानक धनकोसा से पौनीया के बीच 3 अक्टूबर की सुबह तालाब में डूब गया। सूचना उसके परिवार को उसके दोस्तों द्वारा दी गई। मामले की सूचना तिरोड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मछुआरे की मदद से अमन की तलाश की गई, उसकी लाश को तालाब से निकल गया, जान बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर उसकी लाश परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच एएसआई उमेश दियेवार द्वारा की कर रही है।

मॉयल कर्मचारी की मौत

तिरोड़ी निवासी सोहनलाल पिता सुकालु 58 वर्ष जो शराब पीने का आदी था। मॉयल में नौकरी करता था। शराब के नशे में वह घर पहुंचा घर के आंगन में गिर गया, वहां पर उसको सिर पर गंभीर चोट आई और अपने घर में जाकर सो गया। परिवार वालों द्वारा जब देखा गया तो उसे शाम को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिरोड़ी पुलिस द्वारा मृतक की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया और मर्ग कायम कर मामले की जांच एएसआई दादुराम पटले द्वारा की जा रही है।