
नपाध्यक्ष ने बोटिंग कर किया प्रेरित, जल्द मिलेगी टॉय ट्रेन की सौगात
शहर में स्वस्थ मनोरंजन के लिए उद्यानों का कायाकल्प किया जा रहा है। मोती उद्यान में रचनात्मक पौधारोपण एवं झूलों के साथ ही नगरवासियों को इसका लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन बड़़ी संख्या में लोग सपरिवार यहां सैर सपाटा करने पहुंचते हैं। ऐसे में नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने मोती उद्यान के तालाब में नौका विहार का पुन: शुभारंभ किया गया है। यहां फीता काटकर अतिथियों में ओबीसी कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, महेन्द्र सुराना, संजय मिश्रा, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन के हस्ते इसे प्रारंभ किया गया।
नपाध्यक्ष ने लोगों को प्रेरित करते हुए बोटिंग की तथा जल्द ही मोती उद्यान में टॉय ट्रेन प्रारंभ किए जाने की सौगात मिलने की जानकारी दी। नौका विहार के शुभारंभ पर बच्चों एवं बड़ों को नौका विहार कराया गया। विशेषकर बच्चों एवं छात्राओं ने इस पल का खूब आनंद उठाया।
नियमित संचालित होगी नौका
मोती उद्यान में नौका विहार का विधिवत शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नपाध्यक्ष ने बताया कि हम नगर विकास एवं जनसुविधाओं के साथ ही शहर को सुंदर बनाने प्रतिबद्ध है। मोती उद्यान में हरित आवरण के साथ ही बच्चों एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए भी सुविधाओं में विस्तार किया गया है। यहां पहुंचकर हर वर्ग इस परिवेश में सुकून पाता है। उन्होंने बताया कि पिछली परिषद के नपा अध्यक्षों ने भी बोटिंग प्रारंभ की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा बाढ़ राहत के लिए इन नौकाओं के उपयोग की वजह से यह सुविधा प्रभावित हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन से चर्चा हुई है कि वे मोती तालाब में चलने वाली इन नौकाओं को यथावत रखे। ताकि नगरवासियों को नौका विहार का आनंद उठाने का मौका मिलता रहे।
नपाध्यक्ष ने बताया कि नौका विहार के साथ अब सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए हमने मोती उद्यान में टॉय ट्रेन लगाने की दिशा में काम प्रारंभ किया है। शुभारंभ आज ही किया जाना था। लेकिन दीपोत्सव की वजह से इसे रोका गया है और इसके बाद तुरंत ही काम प्रारंभ हो जाएगा। नगर की शान माने जाने वाले मोती उद्यान में नागरिकों को टॉय ट्रेन का भरपूर आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
नपाध्यक्ष ने बताया कि मोती उद्यान में अमृत 2 योजना के तहत 40 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण, रखरखाव के कार्य किए जा रहे हंै। मियावाकी पद्धति से तालाब की पार में वृहद पौधारोपण किया गया है, जो पौधे बड़े होकर उद्यान परिसर को हरित आवरण प्रदान करेंगे। तालाब को चारों ओर से फैन्सिंग कर संरक्षित किया गया है। राजा भोज प्रतिमा के निकट भी सुविधा जनक कार्य किए जा रहे हंै। यहां एक और योगाभ्यास के लिए एक सर्व सुविधायुक्त सैट का निर्माण भी किया जाएगा। शहर के अंबेडकर उद्यान, दीनदयाल उद्यान, आजाद गार्डन, काली पुतली स्थित सुभाष पार्क, विवेकानंद कॉलोनी के उद्यान, अशफाकउल्ला व मुलना उद्यान के साथ ही अन्य सभी उद्यानों को हरियाली के साथ ही मनोरंजन एवं सुंदरता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, मौसम बिसेन, सत्यनारायण अग्रवाल, महेन्द सुराना, संजय मिश्रा, सुरजीतसिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, योगेश बिसेन, कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे, पार्षद गिरीश कावड़े, रैना सुराना, खगेश कावरे, मुन्ना रंगलानी, राजेन्द्र रंगलानी, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजेन्द्र शुक्ला, अभय कोचर, चंद्रकांत पिपलेवार, सीएमओ बीडी कतरोलिया, प्रभात राहंगडाले, सफाई मित्र एवं नपा कर्मचारियों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Published on:
22 Oct 2025 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

