
CM योगी आदित्यनाथ। फोटो सोर्स- फेसबुक
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं। साथ ही सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली भारत के सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भारतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना शुरू किया गया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए CM योगी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या यूपी में है। यूपी सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को 'दीपोत्सव' के आयोजन के जरिए पुनर्प्रतिष्ठित कर, संपूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि दुनिया जब अंधकार में थी तब अयोध्या ने अपने भगवान के आगमन पर जो दीप प्रज्ज्वलित किए थे, वही दीपोत्सव और दीपावली के रूप में सनातन धर्म का महापर्व बन गया। उन्होंने कहा कि आस्था कभी भी न झुकी, न थकी, न रुकी। इससे पहले श्रीराम दरबार के प्रतीक स्वरूप का अयोध्या धाम में 'दीपोत्सव-2025' के अवसर पर CM योगी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
Updated on:
21 Oct 2025 11:56 am
Published on:
21 Oct 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

