अलवर. श्राद्ध पक्ष 21 सितंबर को खत्म होगा। इसके बाद 22 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ होंगे जो नौ के बजाय दस दिन के होंगे। इस बार नवरात्र में खरीदारी के बहुत से योग बन रहे हैं, जिसमें सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन के साथ रीयल स्टेट बाजार भी परवान पर रहेगा। इसके चलते व्यापारी तैयारी में जुट गए हैं। धनतेरस से लेकर गोवर्धन पूजा तक शुभ योग बन रहे हैं। इसके बाद शादियों का दौर शुरू होने से बाजार में रौनक रहेगी। इसको देखते हुए व्यापारियों ने नए सामान का स्टॉक करना भी प्रारंभ कर दिया है।
पं. शिंभुदयाल शास्त्री ने बताया कि 24 सितंबर को रवि योग बन रहा है। इस दिन महालक्ष्मी राजयोग भी है, जिसमें चंद्रमा और मंगल के तुला राशि में युति से यह योग बन रहा है। 26, 28 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसमें आभूषण, कपड़े की खरीदारी की जा सकती है। अक्टूबर महीने में शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी के साथ ही धनतेरस से लेकर दीपावली तक शुभ योग रहेंगे। अक्टूबर की 3. 11, 17,19, 26 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसमें आभूषण कपड़े, मकान आदि की खरीदारी की जा सकती है। 11, 19 को अमृत योग और 1, 5, 12, 25, 27, 30 अक्टूबर को रवि योग में खरीदारी व शुभ कार्य किया जा सकेगा। इसी तरह 3,17, 24, 28 को महालक्ष्मी योग भी सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। 28 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसके बाद 4 नवंबर को भी अमृत योग बन रहा है।
इस बार दीपावली का त्योहार छह दिवसीय रहेगा। 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। 19 को रूपचतुर्दशी रहेगी और 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस बार गोवर्धन की पूजा 21 अक्टूबर की बजाय 22 अक्टूबर को की जाएगी। भाईदूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। छह दिन तक बाजारों में खासी रौनक रहेगी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
© 2025 All Rights Reserved. Powered by Summit
Updated on:
15 Sept 2025 12:00 pm
Published on:
15 Sept 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग