Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ पर उतरा सर्वसमाज… हाथों में तख्तियां, न्याय की गुहार

करण हत्याकांड: शोकसभा के बाद निकाली रैली, एडीएम सिटी को सौंपा मांग-पत्र

2 min read

अलवर

image

mohit bawaliya

Oct 16, 2025

रैली में शामिल लोग।

अलवर. करण मल्होत्रा हत्याकांड को लेकर आक्रोशित सर्वसमाज की ओर से गुरुवार को स्कीम नंबर दो स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में शोकसभा आयोजित की गई। इसके बाद लोग हाथों में तख्तियां लेकर पीडि़त परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने जाने की मांग को लेकर रैली के रूप में अंबेडकर सर्किल होते हुए भगतङ्क्षसह सर्किल पर पहुंचे। यहां एडीएम सिटी को मांग पत्र सौंपा गया। शोकसभा में पीडि़त परिवार, पुरुषार्थी समाज और विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। सभी ने घटना की ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकी भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध करने का दुस्साहस न कर सके। वक्ताओं ने कहा कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मृतक करण के ताऊ बलदेव सरपंच, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा व बनवारी लाल ङ्क्षसघल, पुरुषार्थी समाज के जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा, विहिप के प्रांतीय पदाधिकारी प्रेम राजावत, जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा, चरणदास सुनेजा, एडवोकेट पंकज व संजय आदि मौजूद रहे।

यह है पूरा मामला
- 9 अक्टूबर की रात को ङ्क्षचटू मल्होत्रा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कार में सवार होकर अलवर से अपने गांव देसूला जा रहा था।
- बख्तल की चौकी स्थित एक निजी बैंक के समीप समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी थी।
- चिन्टू का चचेरा भाई करण व उसके साथी अमित व अंगद ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनको भी पीटा था।
- करण मल्होत्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 अक्टूबर को करण की मौत हो गई थी।
- पोस्टमार्टम के दौरान सर्वसमाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था
ये हैं प्रमुख मांगें
- सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या, साजिश और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए।
- सभी आरोपियों पर मॉब ङ्क्षलङ्क्षचग की धाराएं लगाई जाएं।
- आरोपियों के अवैध मकान, दुकान व खेत आदि की जांच कराकर उन्हें तुरंत ध्वस्त किया जाए।
- मृतक परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
- परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

घटना में समुदाय विशेष के कई युवक शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक 4 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएं। फरार आरोपी राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस शीघ्र सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
- बलदेव, मृतक करण के ताऊ