Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता के जयकारे गूंजे, पूर्वांचल विकास समिति ने किया शस्त्र पूजन

प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न अलवर. दशहरा पर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान पांडालों में दुर्गा मैया के जयकारे गूंजते रहे। बंगाली समाज के नंगली सर्किल के पास स्थित मैरिज होम में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह अंतिम दिन शुक्रवार […]

less than 1 minute read

अलवर

image

Jyoti Sharma

Oct 03, 2025

प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

अलवर. दशहरा पर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान पांडालों में दुर्गा मैया के जयकारे गूंजते रहे।

बंगाली समाज के नंगली सर्किल के पास स्थित मैरिज होम में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुबह विधि विधान से मां की पूजा हुई। इसके बाद मां दुर्गा को दही, चेवड़ा और केले का भोग लगाया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद सिंदूरदान कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। दोपहर को बैंड, डीजे, ढोल, मां दुर्गा, लक्ष्मी-गणेशजी और सरस्वती- कार्तिकेय की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भगत सिंह सर्किल पहुंची। यहां से प्रतिमा को विसर्जन के लिए जयसमंद ले जाया गया।

सिलीसेढ़ में हुआ प्रतिमा का विसर्जन: पूर्वांचल विकास सेवा समिति की ओर से बतल की चौकी के पास चल रहा दुर्गा पूजा महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शाम को सिलीसेढ़ में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मेश सिंह ने बताया कि दशमी पूजन व शस्त्र पूजन के बाद दोपहर में शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा को विसर्जन के लिए सिलीसेढ़ ले जाया गया। इस दौरान हरिहर मिश्रा, डॉ. आर.के. सिंह, बी. के.श्रीवास्तव, अवध बिहारी सिंह, डॉ. डी. के. सिंह, अजीत कुमार झा, धर्मेन्द्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

© 2025 All Rights Reserved. Powered by Summit