Ahmedabad. गुजरात में दीपावली का पर्व उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग अपने गांव जाकर इस पर्व को परिवार के मनाते हैं। दीपावली के बाद से ही गुजरात में नूतन वर्ष का आगाज होता है।
ऐसे में गुजरात में दीपावली त्यौहार पर राज्य सरकार की ओर से स्कूल और कॉलेजों में 21 दिनों का अवकाश घोषित किया जाता है। इस वर्ष प्राइमरी से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के स्कूलों में दीपावली का अवकाश 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पांच नवंबर तक राज्यभर के स्कूल बंद रहेंगे। बुधवार 15 अक्टूबर को पहले शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई का अंतिम दिन होगा। 6 नवंबर से दूसरे शैक्षणिक सत्र का स्कूलों में आगाज होगा। वहीं कॉलेजों में 17 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। 7 नवंबर से कॉलेजों में पढाई शुरू होगी।
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से घोषित वर्ष 2025-26 के अकादमिक केलेंडर के तहत 16 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक 21 दिन स्कूलों में दीपावली का अवकाश रहेगा। नौ जून से शुरू हुआ पहला शैक्षणिक सत्र 15 अक्टूबर तक 105 दिन चलेगा। दूसरे शैक्षणिक सत्र की शुरूआत 6 नवंबर से होगी, जो 144 दिन यानि तीन मई 2026 तक चलेगा। चार मई से लेकर सात जून 2026 तक 35 दिन की गर्मियों की छुट्टियां होंगी। वर्ष 2026-27 का शैक्षणिक वर्ष 8 जून 2026 से शुरू होगा।
गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू), गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) संबद्ध कॉलेज सहित राज्यभर के कॉलेजों में 17 अक्टूबर से दीपावली का अवकाश शुरू होगा। 16 अक्टूबर को पहले शैक्षणिक सत्र का अंतिम दिन होगा। कॉलेजों में दीपावली अवकाश छह नवंबर तक रहेगा। सात नवंबर से कॉलेज शुरू होंगे।
गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) के भवन, स्कूल और कार्यालयों में दीपावली का अवकाश 18 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान विवि के काम के लिए जिन कर्मचारियों को बुलाया जाएगा उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा। 20 अक्टूबर को दीपावली है। ऐसे में राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 21 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी है। जिससे सरकारी कर्मचारी 18 अक्टूबर के बाद सीधे 27 अक्टूबर को कार्यालय पहुंचेगे। जीयू में भी 21 और 24 अक्टूबर को कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
Published on:
14 Oct 2025 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग