Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: त्योहार की खुशियां त्रासदी में बदलीं! आगरा में 13 युवक नदी में समाए, परिवारों की चीख-पुकार से गूंजा घाट

Agra News: आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ की उंटगन नदी और ताजगंज क्षेत्र की यमुना नदी में 13 युवक डूब गए। गोताखोरों ने 4 को बाहर निकाल लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। इस घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

2 min read

आगरा

image

Mohd Danish

Oct 02, 2025

durga visarjan accident 13 youth drowned in river agra news

Agra News: त्योहार की खुशियां त्रासदी में बदलीं! AI Generated Image

Agra durga visarjan accident 13 youth drowned in river: आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग जगहों पर हुए इस घटनाक्रम में 13 युवक नदी में डूब गए। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस, गोताखोर और प्रशासन की टीम राहत-बचाव में जुटी है। अभी तक चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है, बाकी की तलाश जारी है।

खेरागढ़ की उंटगन नदी बनी हादसे की गवाह

यूपी के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की डूंगरवाला उंटगन नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में फंस गए। परंपरा के तहत महिलाएं किनारे पर रुक गई थीं और युवक प्रतिमा लेकर नदी में उतरे। इसी दौरान 8 लड़के अचानक तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन मदद के लिए चीखने लगे।

ताजगंज क्षेत्र में यमुना नदी से निकले तीन युवक

इसी तरह थाना ताजगंज क्षेत्र के कारभना इलाके में भी यमुना नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लड़के बह गए। गोताखोर और जल पुलिस ने तीन युवकों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला, जबकि बाकी दो की तलाश अब भी जारी है। घाट पर खड़े परिजन रोते-बिलखते भगवान से अपने बेटों की सलामती की दुआ करने लगे।

थानेदार ने दिखाई बहादुरी

हादसे की जानकारी मिलते ही खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह मौके पर पहुंचे। हालात गंभीर देख उन्होंने बिना देर किए वर्दी उतारी और नदी में छलांग लगा दी। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने कोशिश कर भोला नाम के युवक को बाहर निकाल लिया। भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी छह लड़के अब तक लापता हैं।

डूबने वालों की पहचान से गांव में मातम

डूबने वाले युवकों की पहचान सचिन महावीर (15), ओके (18), भगवती (20), हरेश (20), गगन (17) और ओमपाल (19) के रूप में हुई है। ये सभी युवक खेरागढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव सन्नाटे में डूब गया है। महिलाएं मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर अपने बच्चों की सलामती की गुहार लगाती रहीं।

प्रशासन ने तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की खबर मिलते ही डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा और नगर पालिका चेयरमैन सुधीर गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की टीम लगाकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया। नदी किनारे लोगों की भीड़ उमड़ आई और माहौल बेहद भावुक हो गया।

पूरे इलाके में पसरा मातम

जैसे ही हादसे की खबर फैली, खेरागढ़ क्षेत्र के डूंगरवाला गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया। कई घरों में सन्नाटा पसरा है और महिलाएं अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना कर रही हैं। इस दर्दनाक हादसे ने त्योहार की रौनक को पूरी तरह मातम में बदल दिया है।