Nishikant Dubey (Photo - Video screenshot)
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। देश में विपक्ष पर निशाना साधने में दुबे कभी भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में वह अमेरिका (United States Of America) के न्यूयॉर्क (New York) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल हुए थे। इस दौरान दुबे ने अपने बेबाक अंदाज़ में संबोधन देते हुए पाकिस्तान (Pakistan) पर निशाना साधा और जमकर लताड़ लगाई।
सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान दुबे ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा, "खुद को आईने में देखो और इस मंच पर उपदेश देना बंद करो। पाकिस्तान को अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए और अपनी सीमाओं के पार महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए।"
दुबे ने बच्चों की स्थिति और ट्रैफिकिंग पर बात करते हुए कहा, "भारत में यह स्थिति काबू में है। दूसरी ओर पाकिस्तान की स्थिति बिल्कुल विपरीत है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो सीएएसी के एजेंडे का सबसे गंभीर उल्लंघन करने वालों में से एक है। हम पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहारों से दुनिया का ध्यान हटाने के उनके प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं, जैसा कि महासचिव की सीएएसी और जारी सीमा पार आतंकवाद पर 2025 की रिपोर्ट से स्पष्ट है।"
दुबे ने आगे कहा, "अपनी सीमाओं से परे इसी रिपोर्ट में स्कूलों में स्वास्थ्य-कर्मियों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों - विशेष रूप से लड़कियों के स्कूलों में और अफ़गानिस्तान सीमा पर हुई घटनाओं का विवरण दिया गया है, जहाँ पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी और हवाई हमले सीधे तौर पर अफगान बच्चों की हत्या और अपंगता के लिए ज़िम्मेदार थे।"
"दुबे ने आगे कहा, "अगर ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र किया जाए, तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर, लक्षित हमलों को नहीं भूला है, जिसमें 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने और इसके आयोजकों और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के अपने वैध अधिकार का प्रयोग करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसके विपरीत, पाकिस्तान ने जानबूझकर हमारे सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हुई।"
Published on:
14 Oct 2025 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग