Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, विलुप्त मानव प्रजाति के 15 लाख साल पुराने हाथ के जीवाश्म मिले

वैज्ञानिकों ने हाल ही में विलुप्त मानव प्रजाति से जुड़ी एक बड़ी खोज की है। क्या है वो खोज? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read

भारत

image

Tanay Mishra

Oct 17, 2025

Fossils of 15 lakh years old hand

Fossils of 15 lakh years old hand (Photo - National Geographic)

दुनियाभर के वैज्ञानिक अक्सर ही अलग-अलग खोजों में लगे रहते हैं। कई वैज्ञानिक वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए खोज करते हैं तो कई पुराने समय की चीज़ों की खोज करते हैं जिससे उनसे जुड़ी अहम जानकारी का पता लगाया जा सके। हाल ही में केन्या के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही खोज की है जिससे लाखों साल पुराने कई राज़ खुल सकते हैं।

विलुप्त मानव प्रजाति से जुड़ी बड़ी खोज

केन्या के कोबी फोरा इलाके में वैज्ञानिकों ने एक विलुप्त मानव प्रजाति पैरैंथ्रोपस बॉइसाई के हाथ के जीवाश्म खोजे हैं। अब तक वैज्ञानिक इसके बारे में केवल इसकी बड़ी खोपड़ी और विशाल दांतों के आधार पर जानते थे। नए जीवाश्म करीब 15 लाख साल पुराने बताए जा रहे हैं।

कितने साल पुरानी बताई जा रही है इंसानी प्रजाति

15 लाख साल पुराने हाथ के जीवाश्म से वैज्ञानिकों को इससे जुड़ी इंसानी प्रजाति के बारे में बड़ी बात पता चली है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्रजाति लगभग 20-26 लाख साल पहले पूर्वी अफ्रीका में रहती थी।

मज़बूत थी पकड़

वैज्ञानिकों को मिले हाथ के जीवाश्म से पता चलता है कि पैरैंथ्रोपस बॉइसाई की पकड़ मजबूत थी। उनकी उंगलियों की चौड़ाई और आकार गोरिल्ला जैसा था। यह पहली बार है जब पैरैंथ्रोपस बॉइसाई को हाथ और पैर के हड्डियों से जोड़ा जा सका है। इस प्रजाति का हाथ इंसानों जैसा तो है, लेकिन उसमें गोरिल्ला जैसी विशेषताएं भी हैं।