Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

Video: पालकी में सवार होकर भोपाल चली कलेक्टर, मिली यादगार विदाई

आईएएस संस्कृति जैन के पति वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं।

सिवनी. जिले में एक साल कलेक्टर के पद पर पदस्थ रही संस्कृति जैन के भोपाल स्थानांतरण पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने अनोखी विदाई दी। जो सभी के लिए यादगार बन गई। विदाई समारोह के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पालकी पर सवार कर विदा किया। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी साथ रही। इस दौरान फिल्मी गीत पालकी में होकर सवार चली रे…भी बजाया गया। जिसने माहौल को और भावपूर्ण बना दिया। बता दें कि शासन ने सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन का स्थानांतरण भोपाल करते हुए नगर निगम आयुक्त बनाया है। उनके पति 2014 बैच के आइपीएस आशुतोष भोपाल में पदस्थ हैं।