जिला करणी सेना के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए। कार्यकर्ता अपने साथ हरदा प्रशासन के खिलाफ लिखकर पोस्टल लेकर आए थे। पोस्टर दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसकी जानकारी लगते ही एएसपी महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच आरआइ रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी भी पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए थे। कुछ देर बाद भारी भरकम पुलिस बल प्रदर्शन को देखते हुए पहुंच गया। कार्यकर्ताओं की संख्या के आगे कहीं ज्यादा पुलिसकर्मी थे।
विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि करणी सेना शांतिपूर्ण तरीके से खंडवा-हरदा रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज सुबह करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। इस बीच हरदा प्रशासन ने योजना बनाकर कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। उन पर भी लट्ठ बरसाए और कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के विरोध में हम सभी जिले के कार्यकर्ता टैगोर पार्क में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। हरदा प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। ओपी सिंह पवार ने बताया कि हरदा प्रशासन ने करणी सेना के साथ बर्बरता की है। इसका जवाब सर्व समाज मिलकर देगा। जिलाध्यक्ष पंकज राज सिंह पूरणी के आव्हान पर शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है।