घटना गजवाड़ा सर्किल के टेमीकला के पास निशानियां गांव की है। ग्रामीण दशरथ ने बताया कि रात करीब तीन बजे की घटना है। कुत्ते भौंक रहे थे। कुछ देर बाद टार्च की रोशनी में देखा तो कुत्ते खेत की तरफ भौंकते हुए भाग रहे थे। रात होने से वह बाहर नहीं निकला। सुबह देखा तो गाय का बछड़ा मरा हुआ था। इसके बाद गांव के युवक पशु चराने जंगल जा रहे थे उन्हें झाडि़यों में कुछ हरकत दिखी तो उन्होंने पत्थर मारा, तब वहां से तेंदुआ निकलकर भागा। पास जाकर देखा तो गाय के पैर से खून निकल रहा था। तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।
घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बछड़ के शव के पास बने तेंदूए के पग मार्क के फोटो मोबाइल से क्लिक किए। इसके साथ ही ग्रामीणों को कहा कि रात में बाहर न निकले। दिन में खेत जाते समय सावधानी रखे। अकेले खेत में न जाए। आसपास के तीन गांवों में भी मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क किया।