Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंडी : गीली उपज पर किसानों का हंगामा, 500 ट्रैक्टर मक्का लेकर पहुंचे, इंदौर रोड पर किया चक्काजाम

व्यापारियों ने मक्का में नमी बताकर दाम घटा दिए। किसानों ने सांठगांठ का आरोप लगाया है। किसानों ने व्यापारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इंदौर रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना से मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद सिंह चौहान और डीडीए कृषि नितेश यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। अफसरों के किसानों से कहा कि भाव कम नहीं मिलेंगे। उपज को सूखा कर लाएं इस बात की समझाइश दी तो मामला शांत हुआ।

2 min read

खंडवा

image

Rajesh Patel

Oct 16, 2025

farmers markets

गीली उपज पर किसानों का हंगामा, 500 ट्रैक्टर मक्का लेकर पहुंचे, इंदौर रोड पर किया चक्काजाम

खंडवा कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसान 500 ट्रैक्टर से अधिक मक्का लेकर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि गीली उपज नहीं खरीदेंगे। व्यापारियों ने मक्का में नमी बताते हुए भाव 800 से 1100 रुपए तक लगाया तो किसान भड़क गए।

नमी बता व्यापारियों ने घटाए दाम

व्यापारियों ने मक्का में नमी बताकर दाम घटा दिए। किसानों ने सांठगांठ का आरोप लगाया है। किसानों ने व्यापारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इंदौर रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना से मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद सिंह चौहान और डीडीए कृषि नितेश यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। अफसरों के किसानों से कहा कि भाव कम नहीं मिलेंगे। उपज को सूखा कर लाएं इस बात की समझाइश दी तो मामला शांत हुआ।

मंडी सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली

मंडी सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। किसानों ने अफसरों से कहा कि मक्का के भाव हर साल सीजन में 2100 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल मिलता था। आरोप लगाए कि व्यापारी साठगांठ कर कम भाव पर खरीदी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मक्का की फसल में 40 से 55 फीसदी तक नमी है। 15 से 20 फीसदी होनी चाहिए।

मंडी सभागार में डेढ़ घंटे तक चला मंथन

सभागार में डेढ़ घंटे तक बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने मंडी सचिव ओपी खेड़े को मौके पर बुलाया। सचिव के पहुंचने के बाद सूखा कर उपज लाने की बात पर मामला शांत हुआ। समझाइश के बाद नीलामी का कार्य शुरू हुआ। और भाव भी 300 से 400 रुपए तक बढ़ाए गए।

व्यापारियों ने भी खड़े किए हाथ

व्यापारियों ने किसानों पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए नीलामी कार्य से इंकार कर दिया। व्यापारी बोले, किसान गाली गलौज कर रहे हैं 40 से 55 फीसदी तक मक्का में नमी है। ऐसे स्थित में नुकसान हुआ। अधिकारियों के समझाइश के बाद तौल शुरू हुई।

किसानों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी नेता

मंडी में किसानों को मक्का का भाव मिल रहा है इसकी सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह और पूर्व विधायक राजनारायण सिंह भी मंडी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने अफसरों से कहा कि किसानों को भाव मिलना चाहिए। संयुक्त किसान संगठन ने किसानों को सलाह दी है कि वे मक्का की उपज को सूखा कर मंडी ले जाएं। जिससे अच्छा भाव मिले। गीले मक्का की उपज 800-एक हजार रुपए तक बिक रही है। इसी तरह भारतीय किसान संघ ने किसानों से आग्रह किया है कि उपज को सूखा कर ले जाएं तो अच्छा भाव मिलेगा