नर्मदानगर िस्थत आइटीआइ कालेज की छत पर लगे सीमेंट के टीन बदलने का काम इंदौर के किसी ठेकदार को मिला है। मंगलवार को ठेकेदार के मजदूर सीमेंट के टीन को हटाने में लगे हुए थे। बिन्नू दरबार और अन्नू जोया छत पर चढ़कर टीन बदल रहे थे। इस दौरान बिन्नू दरबार गिरने लगा। कमर में रस्सी बनी होने से वह लटक गया था। तभी उसने छत के नीचे लगे लोहे के एंगल को पकड़ लिया। उसे बचाने के लिए साथी मजदूरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मजदूर बिन्नू दरबार को रस्सी दे रहा था। वही जोया छत पर ही खड़ा होकर बिन्नू की मदद कर रहा था। इस दौरान सीमेंट का टीन टूट जाने से जोया नीचे गिर गया। उसके साथ ही बिन्नू भी नीचे गिर पड़ा। दुर्घटना में बिन्नू को मामूली चोट आई है, वहीं जोया गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने दोनों को उठाकार अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का एक मजदूर ने वीडियो बना लिया था। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर घटना सामने आई है।
– इस मामले में नर्मदानगर आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल हरिओम यादव ने कहा की घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। ये काम एनएचडीसी द्वारा कराया जा रहा हैं। इसका ठेका उन्होंने इंदौर के ठेकेदार के पास है।