3 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

खंडवा

तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा परिवार, बाइक सवार पिता-पुत्र व दादा की मौत, दादी गंभीर घायल

नागपंचमी पर्व पर एक परिवार पर कहर बरपा है। रांग साइड फर्राटे भर रही तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से एक परिवार उजड़ गया। पिता-पुत्र व दादा की मौत हो गई और दादी घायल हो गई। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर से गांव लौट रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दादी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। दुर्घटना इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर रोशिया फाटे के पास हुई है। दुर्घटना से गांव में मातम पसर गया।

एक ही बाइक पर सवार पिता, पुत्र, दादा व दादी

चिचगोहन (भैरुखेड़ा) में रहने वाले विनोद पिता लक्ष्मण रायकवार (35) अपने पिता लक्ष्मण रायकवार (55), पुत्र अंशु (14) और मां राधा बाई (50) के साथ नागपंचमी पर्व पर बमनाला गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। बाइक विनोद चला रहा था। यहां से चारों एक ही बाइक पर वापस चिचगोहन लौट रहे थे। शाम में करीब 4.30 बजे रोशिया फाटे पर उनकी बाइक को सामने से रांग साइड आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही विनोद और उसके पिता लक्ष्मण की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे अंशु ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। मां राधा को चोट आई है।

बाइक को टक्कर मारकर टवेरा कार को उड़ाया

तेज रफ्तार बोलेरो कार बाइक को टक्कर मारकर अनियंत्रित हो गई। कार ने सामने से आ रही टवेरा कार को टक्कर मार दी। कार में 8 से 10 लोग सवार थे। इन सभी को मामूली चोट आई हैं। बोलेरो कार खेरदा गांव की हैं। इसमें वहीं के रहने वाले दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद लगी भीड़ ने कार सवार दोनों लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

हाइवे पर एक घंटे थमे रहे वाहन

दुर्घटना की जानकारी लगते ही देशगांव चौकी प्रभारी एसआइ राजेंद्र सोलंकी रोशिया फाटे पर पहुंचे। फाटे पर एक तरफ की सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाइक सवार निकलते रहे लेकिन कार व अन्य बड़े वाहन खड़े रहे। पुलिसकर्मियों ने शव को पीएम के लिए छैगांवमाखन अस्पताल और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों कार व बाइक को हाइवे से हटाया गया। इसके बाद मार्ग खंडवा से इंदौर तरफ का मार्ग चालू हो सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।

– मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रांग साइड आ रही बोलेरो कार ने बाइक के बाद टवेरा कार को टक्कर मारी है। कार चालक पर प्रकरण दर्ज कर रहे हैं। – विक्रम धार्वे, छैगांवमाखन थाना प्रभारी।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़