Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan में कल से बदल जाएगा मौसम ! बारिश का अलर्ट, तापमान में वृद्धि

Rajasthan में कल से बदल जाएगा मौसम ! बारिश का अलर्ट, तापमान में वृद्धि

Rajasthan के उदयपुर, कोटा, अजमेर,जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं कहीं बरसात की संभावना बनी हुई है। इसके बाद आगामी कुछ दिन जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत : शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। यही नहीं इन क्षेत्रों में कोटा और उदयपुर में तो बरसात की संभावना अभी 28 सितंबर तक लगातार जारी है वहीं सोमवार को भी इनमें से कई क्षेत्रों में से कई जगह बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। राजस्थान के कई स्थानों पर बीते दिन कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई है।

मेघगर्जन,वज्रपात की चेतावनी

आइएमडी ने बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगपुर, झालावाड़,प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर क्षेत्र में 23 और 24 सितंबर को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। तापमान की बात अगर करें तो राजस्थान की राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान कुछ दिन 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है वहीं न्यूनत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को भी जयपुर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर का

प्रदेश में सोमवार को भी सबसे अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर का ही रहा यहां का मेक्सिमम टेंप्रेचर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर के बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चूरू का 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं पिलानी का 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जैसलमेर 37.8 डिग्री, संगरिया 37.7 डिग्री,बाड़मेर 37.4, फतेहपुर 37.3 डिग्री सेल्सियस और फलौदी का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बीकानेर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करीब सात स्थानों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिसय से अधिक दर्ज किया गया है। पारे का ग्राफ लगातार चढ़ने का ये आलम तो तब है जब मानसून विदाई बेला मे हैं और प्रदेश में भरपूर बारिश भी हुई है। अमूमन मानसून की विदाई बेला में तापमान में गिरावट और हल्की ठंडक महसूस की जाने लगती है लेकिन लगता है इस बार राजस्थान से गर्मी आसानी से जाने के मूड में नहीं है। अधिकतम ही नहीं प्रदेश का न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक है।

राजस्थान में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जयपुर का

प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जयपुर में दर्ज किया गया है यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके बाद श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अंता,बारां 25.9, संगरिया 25.8,कोटा 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूतम फिर सिरोही में ही दर्ज किया गया है यहां न्यूतम तापमान लगातार प्रदेश में सबसे कम बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद प्रदेश में पिलानी का 22.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।