Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : सुबह-शाम मौसम का मिजाज हो रहा ठंडा, गुलाबी नगर में सर्दी की दस्तक

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। वहीं दिन में भी तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ेगी और लोगों को तेज सर्दी का अहसास होगा।

जयपुर

image

Murari

Oct 09, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। वहीं दिन में भी तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ेगी और लोगों को तेज सर्दी का अहसास होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में हल्की धुंध भी दिखी व सूर्य की रोशनी भी थोड़ी मंद दिखाई दी। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी व मेवाड़ अंचल में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अ​धिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस हुई। इससे सर्दी का जोर अब धीरे-धीरे बढ़ेगा।