Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में बढ़ा गुलाबी सर्दी का जोर, आमजन को सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अब लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम में ठंडक रही। लोगों को सर्दी महसूस हुई। वहीं तापमान में गिरावट भी हुई। इससे आगामी दिनों में सर्दी का जोर और बढ़ेगा।

जयपुर

image

Murari

Oct 10, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और गिरेगा पारा

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अब लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम में ठंडक रही। लोगों को सर्दी महसूस हुई। वहीं तापमान में गिरावट भी हुई। इससे आगामी दिनों में सर्दी का जोर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिलों में सर्दी का प्रकोप बढ़ा। वहीं मेवाड़ अंचल में भी तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली के बाद सर्दी का जोर एकदम से बढ़ेगा। तापमान घटने से आमजन को सर्दी महसूस होगी।