– मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों में मौसम और ठंडा होने की चेतावनी
जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा होने लगा है। हालांकि आज सवेरे गुलाबी नगर में धूप खिली, लेकिन सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में सर्दी का जोर और बढ़ेगा। दीपावली के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी। वहीं प्रदेश की बात करें तो कई जिलों में तापमान में गिरावट महसूस हुई। इससे इन जिलों में भी मौसम ठंडा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूतनम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में सर्दी का जो और बढ़ने की उम्मीद है।