Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, मौसम का मिजाज रहा ठंडा, तापमान में आई गिरावट

बीते तीन दिन से हुई बारिश से मौसम का ​मिजाज एकदम से बदल गया है। जहां पहले दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब लोगों को ठंड महसूस हो रही है। बीते तीन दिन में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है। इससे मौसम का मिजाज ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

जयपुर

image

Murari

Oct 07, 2025

– मौसम ​विभाग ने दी आज भी हल्की बारिश की चेतावनी

जयपुर। बीते तीन दिन से हुई बारिश से मौसम का ​मिजाज एकदम से बदल गया है। जहां पहले दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब लोगों को ठंड महसूस हो रही है। बीते तीन दिन में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है। इससे मौसम का मिजाज ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश की बात करें तो कई जिलों में तापमान में गिरावट आने से मौसम का मिजाज ठंडा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का संभावना है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूतनम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में न्यूनतम व अ​धिकतम तापमान में गिरावट हुई। इससे मौसम में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। आगामी दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।