– राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही छाई हुई काली घटाएं
– मौसम विभाग ने कहा, दिनभर चलेेगा बारिश का दौर
जयपुर। राजधानी जयपुर पर आज अलसुबह से ही मेघ मेहरबान हैं। अलसुबह से ही राजधानी में बारिश का दौर चल रहा है। इससे गुलाबी नगर का मौसम भी गुलाबी हो गया है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर दिनभर चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज राज्य के अधिकांश जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। इससे सर्दी का दौर भी शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही मेघ मेहरबान हैं। आज सुबह से ही बारिश का दौर है। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, दौसा और जयपुर में बारिश का अलर्ट है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। आज कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर व सीकर जिले में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही बारिश का दौर है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है।