Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे गुलाबी सर्दी का अहसास, तापमान घटने से हो रहा हल्की सर्दी का अहसास

गुलाबी नगर में आज से गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। आज सवेरे जल्द निकलने वाले लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। तापमान गिरने से धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ेगा। आज सवेरे सूर्य की किरणों भी धीमी रही। इससे तापमान में और गिरावट महसूस हुई।

जयपुर

image

Murari

Oct 08, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। गुलाबी नगर में आज से गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। आज सवेरे जल्द निकलने वाले लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। तापमान गिरने से धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ेगा। आज सवेरे सूर्य की किरणों भी धीमी रही। इससे तापमान में और गिरावट महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तापमान में गिरावट हुई है। इससे इन जिलों में अब सर्दी का जोर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर​ जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ेगा और तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होगा।