4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, मंगलवार, 5 अगस्त, 2025 | Horoscope 5 August 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल। जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए - आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? व्यापार में लाभ होगा या हानि? पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी? स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण? कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे? हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा। उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

भारत

Kamlesh Kholiya

Aug 04, 2025

(राशिफल – मंगलवार, 5 अगस्त, 2025)

मेष – आज आलस्य से बचें, अन्यथा बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी और पर भरोसा करने की बजाय अपना काम स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से हानि संभव है।

वृषभ – दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक सिद्ध होंगे। व्यापार एवं नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

मिथुन – जिसे आप पहले महत्व नहीं देते थे, आज वही व्यक्ति आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा के योग हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।

कर्क – समाज के कुछ लोग आपके कार्यों से असंतुष्ट हो सकते हैं। आज कार्यों के लिए परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्यों की गति तीव्र होगी। खर्चों में कटौती करें। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं।

सिंह – आपकी दिनचर्या में परिवर्तन संभव है। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। रचनात्मक और व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या – व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव के कारण चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला – दिन मध्यम रहेगा। संतान की आजीविका से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। किसी शुभचिंतक से मुलाकात आत्मबल को बढ़ाएगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक – आलस्य त्यागें, समय पर कार्य करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु – आज आकस्मिक लाभ संभव है। निकटजनों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम से अपने कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर – पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ने से व्यस्तता भी बढ़ेगी। आज कार्यों में नवीनता के योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान मिलेगा। दिन अनुकूल है, व्यापार में सफलता और कीर्ति प्राप्त होगी।

कुंभ – आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

मीन – बिना सोच-विचार कोई भी कार्य न करें। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा में परिवर्तन संभव है। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन