4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Tarot Rashifal 5 August 2025 : प्यार, पैसा या परिवार, 5 अगस्त को इन 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद

Tarot Rashifal 5 August 2025 : आज मंगलवार 5 अगस्त 2025, हनुमानजी की कृपा से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे। जहां सिंह राशि वालों को अनायास लाभ की संभावना है और कन्या राशि वाले धन खर्च कर खुशी पाएंगे, वहीं मेष की लव लाइफ, मिथुन की मुश्किलें और कर्क के आर्थिक प्रयास बेकार हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आपकी राशि का आज का हाल।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 04, 2025

Tarot Rashifal 5 August 2025 :
Tarot Rashifal 5 August 2025 :

Tarot Rashifal 5 August 2025 : आज मंगलवार, 5 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए जहां शुभ संकेत लेकर आ रहा है वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हनुमानजी की कृपा से कुछ राशियों को अनायास लाभ मिल सकता है तो वहीं कुछ को लव लाइफ, आर्थिक स्थिति या पारिवारिक संबंधों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि वालों के लिए जहां प्यार के मामले में दिन कुछ खास नहीं दिख रहा, वहीं मिथुन राशि के जातक मुश्किलों से घिरे रहेंगे। कर्क राशि के लोगों के आर्थिक प्रयास बेकार हो सकते हैं, जबकि सिंह राशि वालों को अचानक धन लाभ की संभावना है। कन्या राशि के लोग धन खर्च कर खुशी महसूस करेंगे, वहीं वृश्चिक राशि वालों की दोपहर बाद स्थिति सुधर सकती है। मकर राशि के जातकों का जीवनसाथी से मतभेद संभव है और कुंभ राशि वालों के घर में अशांति बढ़ सकती है। मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं, मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपकी लव लाइफ में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपका बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। आज आपके कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार हो जाएगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं रहने वाले हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। आज आप अपने जरुरतों के लिए धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी ही समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हो सकता है कि आपको कार्यस्थल और परिवार में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़े। इसलिए आज खुद पर जितना हो सके फोकस रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आप घबराए नहीं और अपने काम करते रहें। हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों का पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। साथ ही इस महीने आपके धन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे और आपको धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। इतना ही नहीं आप कोशिश करें की आप धार्मिक कार्यों में रुचि बनाकर रखें।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। कोशिश करें की आप घर का माहौल बनाकर रखें। साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। उनकी सेहत का ध्यान दें।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है। साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, आज आपको धन खर्च के साथ मानसिक उलझनों से भी गुजरना पड़ सकता है।