(आज का पंचांग – शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 20 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:54 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:31 से 2:09 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 5:23 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – सप्तमी तिथि रात्रि 11:50 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र प्रातः 7:36 तक होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।
योग – गंड योग दिन 10:16 तक रहेगा तदुपरान्त वृद्धि योग रहेगा।
करण – विष्टि करण दिन 12:59 तक तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि व रवियोग प्रातः 7:36 तक, राजयोग प्रातः 7:36 से रात 11:50 तक
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 12:59 तक, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त्त), श्री कृष्ण जयंती, थदड़ी पर्व (सिंधी समाज), मेला दनकौर प्रारभ (उ.प्र.), भारतीय स्वतत्रता दिवस, जीवंतिका पूजन, पारसी नूतन वर्ष (नवरोज) प्रारंभ, गडमूल प्रातः 7:36 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी। आज प्रातः 7:36 तक अश्विनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ला, ली, लू, ले, लो पर रखे जा सकते हैं।
मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं। इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्