Surya Ketu Yuti 2025: सूर्य 17 अगस्त को अपनी राशि बदलने वाले हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य (Surya) और केतु (Ketu) की युति बनने वाली है। यह योग काफी खास माना जा रहा है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलने वाला है। लेकिन कुछ राशियां पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य आत्मा, अधिकार, आत्मसम्मान और जीवन शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं, जबकि केतु त्याग, आध्यात्मिकता और कर्मों के सबक का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब सूर्य और केतु साथ आते हैं, तो ये समय बदलाव और चुनौतियां दोनों लाता है। यह अहंकार की परीक्षा लेता है, आत्मचिंतन करवाता है और हमें विनम्रता भी सिखाता है। लेकिन साथ ही यह करियर, प्रतिष्ठा, सेहत और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में उलझन और अचानक बदलाव भी ला सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी और धैर्य के साथ बिताने का है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका ज्यादा असर महसूस होगा और उनके लिए क्या उपाय हैं।
इस समय आपका घर, मां और भावनात्मक स्थिरता से जुड़े मामले प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में विचारों का टकराव या घरेलू योजनाओं में अचानक बदलाव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम अटक सकते हैं। मन थोड़ा बेचैन रहेगा और अकेले रहने का मन करेगा।
उपाय: शुक्रवार को मां पार्वती को सफेद फूल चढ़ाएं और रविवार को जरूरतमंद को दूध दान करें।
ये संयोग आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए असर सबसे ज्यादा रहेगा। आप अपनी पहचान, नेतृत्व शैली या जीवन की दिशा पर सवाल कर सकते हैं। केतु आपको ऐसा अनुभव देगा जो अहंकार को कम करके अंदर की ओर देखने पर मजबूर करेगा। खुद पर शक भी हो सकता है, लेकिन यही समय आपको आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाएगा।
उपाय: रोज सुबह सूर्योदय पर सूर्य को जल अर्पित करें, लाल धागे में सोना पहने और ध्यान करें।
खर्चे बढ़ सकते हैं और नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है। विदेश से जुड़े मामले या आध्यात्मिक रिट्रीट का मन बन सकता है। हालांकि, खुद को पूरी तरह अकेला करने से बचें। यह समय दान-पुण्य के लिए अच्छा है, लेकिन बड़े रिस्क वाले निवेश से बचें।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
करियर और पब्लिक इमेज पर असर पड़ सकता है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, या प्रोफेशनल रोल में अचानक बदलाव आ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स तनाव दे सकती है, इसलिए धैर्य रखें और विवाद से बचें।
उपाय: रविवार को सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
अचानक बदलाव, गुप्त बातें और आर्थिक मामलों (जैसे इंश्योरेंस, विरासत) में हलचल हो सकती है। कोई राज सामने आ सकता है। इस समय ज्यादा रिएक्ट करने से बचें और शांत रहें।
उपाय: सुबह लाल चंदन मिला जल सूर्य को अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
स्वास्थ्य, रोजमर्रा के काम और प्रतिस्पर्धा पर असर रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, और सेहत का ध्यान न रखने से थकान महसूस होगी। छुपे हुए विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन फोकस बनाए रखेंगे तो जीत आपकी होगी।
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और गुरुवार को पीले फल दान करें।
Published on:
14 Aug 2025 11:19 am