14 अगस्त 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Tarot Rashifal 15 August 2025 : आज खुलेंगे इन 6 राशियों के भाग्य, मिलेगा धन और सम्मान, आज का टैरो राशिफल

Tarot Rashifal 15 August 2025 : 15 अगस्त 2025 का टैरो राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत ला रहा है। विदेश यात्रा से लेकर संतान सुख, भाग्य का साथ, विवाह के योग, आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग है। नीतिका शर्मा जानें मेष से मीन तक का हाल।

भारत

Nitika Sharma

Aug 14, 2025

Tarot Rashifal 15 August 2025
Tarot Rashifal 15 August 2025 : आज खुलेंगे इन 6 राशियों के भाग्य, मिलेगा धन और सम्मान, आज का टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 15 August 2025 : टैरो राशिफल 15 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन कई राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। वृषभ राशि वालों के लिए विदेश यात्रा का योग है। मिथुन राशि वालों को संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। तुला राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मीन राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

ज्योतिष के अनुसार टैरो कार्ड की गणना से पता चलता है कि मेष राशि के जातकों को आज किसी भी काम की सफलता पर बहुत अधिक उत्साह दिखाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य, बीमारी या किसी अन्य समस्या के कारण कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आपकी पढ़ाई लिखाई में भी अधिक रुचि देखने को मिलेगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही उत्तम साबित होने वाला है। संतान की तरफ से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज किसी के साथ भी वाद विवाद करने से बचें। ऐसा करने से आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें। उसके बाद ही आप कोई निर्णय करें।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य का भरपूर सहारा दिलाने वाला रहेगा। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र दोनों में ही दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। पारिवारिक जिम्मेदारी आप अच्छे से निभाने में सफल रहेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के अविवाहितों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपके विवाह के योग बन रहे हैं। आपकी आज अपनों से भेट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृश्चिक राशि के जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आज अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। साथ ही आपको सलाह है कि दिखावे से दूर रहें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति के मामले में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपके सभी रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। लेकिन, आपको सक्रिय रहना जरूरी है।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं। साथ ही आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा, जिससे आप हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन भी आज वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।